फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high court asks delhi police to file reply on all caa and nrc violence related petitions

सीएए और एनआरसी पर हिंसा संबंधी सभी याचिकाओं पर जवाब दाखिल करे पुलिस: हाईकोर्ट

Tue, 14 Jul 2020 12:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
high court asks delhi police to file reply on all caa and nrc violence related petitions
जामिया हिंसा - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट ने पिछले साल जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर सीएए और एनआरसी प्रदर्शन से जुड़ी सभी याचिकाओं पर पुलिस से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि कोई आसान रास्ता न अपनाएं। पुलिस ने कुछ याचिकाओं पर जवाब दे दिया है जबकि कुछ पर जवाब देना बाकी है। पीठ ने सभी याचिकाओं पर अगली सुनवाई 21 जुलाई के लिए तय की है। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने 9 में से 6 याचिकाओं पर ही जवाब दाखिल किया है। इसलिए दिल्ली पुलिस 2 दिन के भीतर अन्य याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करे। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता रजत नायर ने कहा कि उन्होंने सभी याचिकाओं का एक संयुक्त जवाब दाखिल किया है। 
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि पुलिस को सभी मामलों में जवाब दाखिल करना है। वहीं कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस ने कहा कि पुलिस ने उन तीन याचिकाओं पर जवाब दाखिल नहीं किया है जिनमें कथित रूप से पुलिस की पिटाई के कारण छात्रों को आई गंभीर चोटों के लिए मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, याचिकाकर्ताओं ने मामले में फैसला किए गए मुद्दों की सूची दायर की। नायर ने पीठ से कहा कि उन्हें यह सूची कल देर रात मिली। उन्होंने जवाब देने के लिए अदालत से समय मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed