ऐन मौके पर बुरे फंसे केजरीवाल, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. किरण वालिया ने केजरीवाल के इस क्षेत्र में फर्जी तरीके से मतदाता बनने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
अदालत ने केजरीवाल व चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने दोनों पक्षों को 4 फरवरी तक स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न याचिका स्वीकार कर ली जाए।
प्रो. वालिया ने याचिका में सवाल उठाया है कि केजरीवाल जब यूपी के रहने वाले हैं, तो उन्होंने फर्जी तरीके से कैसे बीके दत्त कॉलोनी में स्वयं को मतदाता दिखाया है।
दिमाग लगाए बिना किया गया फैसला
मामले पर प्रो. किरण वालिया ने कहा कि इस फर्जीवाडे़ के लिए केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के अलावा उनका नाम सूची से हटाया जाए। वहीं उनकी उम्मदवारी भी रद्द करने का निर्देश दिया जाए।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल करने का चुनाव आयोग का फैसला पूरी तरह अवैध, अनुचित, दिमाग लगाए बिना किया गया मनमाना और नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है।