{"_id":"5e5efc148ebc3eeb245b9dbf","slug":"here-hindu-guard-mosques-and-muslims-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भाव की मिसालः ...यहां हिंदू मस्जिद और मुस्लिम करते हैं मंदिर की रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भाव की मिसालः ...यहां हिंदू मस्जिद और मुस्लिम करते हैं मंदिर की रखवाली
Wed, 04 Mar 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Mar 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
महालक्ष्मी एन्क्लेव जहां हिंदू और मुस्लिम एक-दूसरे की रक्षा के लिए कड़े रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने कुछ जगहों पर धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया। लेकिन हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित शिव विहार स्थित महालक्ष्मी एन्क्लेव ऐसा इलाका है जहां दोनों समुदाय के लोगों ने सांप्रदायिक सद्भाव की अनोखी मिसाल पेश की है। इस इलाके में स्थित मंदिर की रखवाली मुस्लिम समुदाय के लोग करते हैं जबकि मस्जिद का हिंदू समाज।
विज्ञापन
शिव विहार तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित इस इलाके तक हिंसा की आग नहीं पहुंची सकी। वजह इस इलाके में हिंदू- मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलकर रहते हैं। इसी इलाके में ज्वाला ज्योति नाम का मंदिर है, जोकि यहां रहने वाले लोगों की आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
ऐसे में यहां ज्योति वाले गुरुजी के नाम से मशहूर महंत ने इलाके में मस्जिद और मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों व दुकानों की रक्षा की। महंत अपने 20 लोगों की टीम के साथ रात भर इलाके की सुरक्षा करने के साथ-साथ आसपास के लोगों को चाय पिलाकर सौहार्द की मिठास भी घोलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंसूर करते हैं मंदिर की रखवाली
इसी इलाके में रहने वाले मंसूर कॉलोनी के दूसरे भाग पर रहकर मंदिर समेत पूरी कॉलोनी में रहने वाले लोगों की रखवाली करते हैं। मंसूर ने बताया कि बीतेे 20 सालों से यहां पर परिवार के साथ रह रहे हैं। लेकिन कभी इस तरह से नहीं देखा। हालांकि, हमारे इलाके में यह आपसी भाईचारा व सौहार्द ही था कि हमने हिंसा की आग को कॉलोनी तक नहीं पहुंचने दी।
इस कॉलोनी में आपसी सौहार्द के लिए केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। यही कारण है कि घरों की चौखट पर दोनों समुदायों की महिलाओं का जमघट देखने को मिल मिलता।