{"_id":"595d057d4f1c1bf2288b48f6","slug":"helpline-number-to-tackle-any-problem-related-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बरसात से कहीं भी हो परेशानी तो हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बरसात से कहीं भी हो परेशानी तो हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:39 AM IST
सार
तीनों नगर निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
मानसून संबंधी समस्याओं का होगा निपटारा
विज्ञापन
iphone
विस्तार
तीनों नगर निगम ने मानसून में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 24 घंटे सातों दिन काम करने वाले इस हेल्पलाइन नंबर पर जलभराव, पेड़ और उसकी शाखाओं के गिरने, भवन या उनके भागों के गिरने की शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
यह हेल्पलाइन नंबर 15 सितंबर तक कार्य करेंगे। मानसून का समय बढ़ने पर हेल्पलाइन नंबर भी आगे कार्य करेंगे। तीनों नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर मुख्यालय स्तर के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालयों के नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
यहां आधुनिक पोर्टेबल पंप और आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे। नगर निगम जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करेगी। वहीं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दोनों पाली में ट्रक भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
कक्षों में सिंचाई, उद्धान व अभियांत्रिक विभागों के कर्मचारियों को इससे निपटने के लिए नियुक्त किया गया है। तीनों नगर निगम के अनुसार सभी नियंत्रण कक्षों में समस्त विभागों के दूरभाष नंबर प्रदर्शित किए हैं।
वहीं अधिकारियों को रात्रि के समय भी मोबाइल फोन स्विच ऑन रखने के निर्देश दिए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने से मानसून के दौरान कोई भी दिक्कत होने पर नागरिक नगर निगम से सीधे संपर्क कर सकेंगे।