{"_id":"5915b5294f1c1b1522851937","slug":"helpline-number-issued-to-prevent-electricity-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 12 May 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी करने वालों पर नकेल कसने के लिए बिजली विभाग और सख्त हो गया है। शुक्रवार को बिजली विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिसमें कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर पर चोरी की सूचना दे सकता है। सूचना देने के 24 घंटे के अंदर विभाग कार्रवाई करेगा और शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
बिजली विभाग को चोरी से सालाना 200 करोड़ का नुकसान होता है। इससे पहले फरीदाबाद में भी विभाग ने नंबर जारी किए गए थे। कार्यकारी अभियंता के 9540954931 नंबर पर बिजली चोरी की एक मिनट का वीडियो बना कर व्हाट्सअप करें और जगह का नाम बताएं। इसके बाद विभाग की ओर से 24 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। इस बात की जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
12 दिन में पकड़ी 30 लाख की चोरी
कार्यकारी अभियंता रंजन राव ने बताया कि विभाग ने अभी तक 30 लाख रुपये की चोरी पकड़ी है। इसमें 48 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार को आईडीसी सब डिवीजन की टीम ने गांव गुड़गांव में छापा मार कर 15 लोगों के एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
45 लोगों ने किया आवेदन
विभाग द्वारा चलाई जा रही जुर्माना माफी योजना में विभाग को कामयाबी मिलनी शुरू हो गई । पहली बार ग्रामीण क्षेत्र से 50 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।
किसी को भी बिजली चोरी नहीं करने दी जाएगी। बिजली कटौती और एफआईआर से बचने के लिए उपभोक्ता नए कनेक्शनों के लिए आवेदन करें। मई माह में हमारा लक्ष्य एक करोड़ की बिजली चोरी पकड़ना है। इसीलिए रोजाना बिजली चोरी रोकने के लिए छापे मारे जा रहे है।
- रंजन राव, कार्यकारी अभिंयता,गुरुग्राम