{"_id":"5e6053ba8ebc3eeb694676db","slug":"hello-yes-complete-advance-only-then-will-you-get-mask","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पड़तालः हैलो कौन...हां, पूरा दोगे एडवांस, तभी मिलेंगे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला पड़तालः हैलो कौन...हां, पूरा दोगे एडवांस, तभी मिलेंगे मास्क
Thu, 05 Mar 2020 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Mar 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद राजधानी में फैले खौफ के कारोबार को सरकारी विभाग भी रोक पाने में कामयाब नहीं हो रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता परीक्षित निर्भय ने बगैर किसी जांच या प्रमाणिकता के बाजार में मास्क सप्लाई करने वालों में से एक से जब संपर्क किया तो उसने बेहिचक 10 लाख रुपये तक का स्टॉक घंटे भर में ही उपलब्ध कराने का दावा किया। इसी बातचीत के अंश अगली स्लाइड में...
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या हुई बातचीत
- रिपोर्टर : लंबी घंटी बजने के बाद, हैलो...
- डीलर : हैलो...हां, कौन बोल रहा है?
- रिपोर्टर: जी, मैं दिल्ली गेट से बात कर रहा हूं, मेडिकोज सेंटर से।
- डीलर: हां, बताएं, बोलिए...।
- रिपोर्टर: ... से आपका नंबर मिला है।
- डीलर: कहां से, किसने नंबर दिया (पहले), फिर हां, बताओ।
- रिपोर्टर: आपके पास मास्क मिल जाएंगे?
- डीलर : मास्क?
- रिपोर्टर : हां जी मास्क, डिमांड ज्यादा है स्टॉक भी कम है।
- डीलर: अच्छा...हम्म्म...भाई देखो मिल तो जाएंगे, लेकिन एडवांस लगेगा पूरा।
- रिपोर्टर: जी, कितना?
- डीलर: कितना स्टॉक चाहिए?
- रिपोर्टर: जी, आपके पास जितना हो?
- डीलर: मेरे पास तो पूरी फैक्ट्री है, 10-20 लाख, कितने का माल चाहिए?
- रिपोर्टर: अभी 10 डिब्बे मिल जाएं।
- डीलर : कौन सी लेयर वाला, 2 या 3?
- रिपोर्टर: जी 10-10 डिब्बे दोनों लेयर के।
- डीलर : मिल जाएंगे, लेकिन एडवांस पूरा लगेगा।
- रिपोर्टर: पूरा एडवांस? 60 दे दूंगा।
- डीलर : नहीं यार, पूरा एडवांस लगेगा। दो चार दिन की बात है। फिर जब सब शांत हो जाएगा तो कोई न पूछेगा इसे। अभी पूरा लगेगा। बता देना। वॉट्सएप पर लोकेशन भेज देना माल पहुंच जाएगा लेकिन एडवांस में पूरा पेमेंट चाहिए, बस।
- रिपोर्टर: टेस्टिंग वाले होंगे?
- डीलर : टेस्टिंग...मतलब, ये क्या होती है? (फिर हंसते हुए) भाई कोरोना वायरस चल रहा है। कौन टेस्टिंग, फेस्टिंग के चक्कर में पड़ेगा। तुम्हारी दुकान पर कोई पूछता है क्या? कौन दिल्ली में टेस्टिंग पूछकर मास्क लेता है भई। सब एक जैसे हैं।
- रिपोर्टर: चलिए कोई बात नहीं, रेट तो बता दीजिए?
- डीलर : 2 लेयर 12.5, 3 लेयर 20 रुपये का।
- रिपोर्टर: क्या पैकेट?
- डीलर: अरे भाई, एक पीस की बात कर रहा हूं। जरूरत हो तो बताना। वॉट्सएप कर रहा हूं फोटो, देख लेना दोनो तरह के। (फोन कट)
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन