फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy vehicle off today, will remain on the two-way traffic

भारी वाहन आज से बंद, पर टू-वे ही रहेगा ट्रैफिक

Wed, 05 Aug 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicle off today, will remain on the two-way traffic

एनएच-58 पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 14 अगस्त तक भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। लेकिन हल्के वाहन (कार-बाइक) वालों के लिए तीन दिन और राहत रहेगी।

विज्ञापन


हाईवे को 8 अगस्त तक वन-वे नहीं किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि अभी हाईवे पर कांवड़ियों की तादाद उतनी नहीं है कि वन-वे किया जाए।

लिहाजा अब नौ अगस्त की सुबह से वन-वे करने की तैयारी है। बता दें कि डायवर्जन के तहत छह अगस्त से हाईवे को वन-वे किया जाना था।

इन रूटों से जाएंगे भारी वाहन
दिल्ली से गाजियाबाद: मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन यूपी गेट, विजयनगर बाईपास, एनएच-24 पर डासना तिराहा, पिलखुवा-हापुड़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन


जनपद बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर कांवडियों की अत्यधिक आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली और लोनी की ओर से सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहन वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर सोनीपत और करनाल होते हुए सहारनपुर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से यूपी बॉर्डर, भोपुरा, महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर से गाजियाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन गाजीपुर चौक से यूपी गेट होकर एनएच-24 होकर जा सकेंगे।

दिल्ली-मुथरा-बदरपुर की तरफ से दिल्ली होकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर ओखला बैराज, डीएनडी पुल, नोएडा मोड़ गौतमबुद्धनगर में प्रवेश कर एक्सप्रेस वे होकर ग्रेटर नोएडा, कासना श्यामनगर मंडी होते हुए सिकंदराबाद में जीटी रोड पर आकर बुलंदशहर की तरफ जाएंगे।

बुलंदशहर की ओर से गाजियाबाद होकर दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर बुलंदशहर से सिकंदराबाद जाकर श्यामनगर मंडी होते हुए कासना ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा सेकेंगे।


लोनी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन भोपुरा बार्डर से दिल्ली में सीमापुरी आनंद विहार गाजीपुर चौराहा यूपी गेट होकर राजमार्ग एनएच-24 पर विजयनगर बाईपास होते हुए आत्माराम स्टील-हापुड़ चुंगी होकर गाजियाबाद में प्रवेश करेंगे।


गाजियाबाद से मोदीनगर जाने और आने वाले वाहन हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील, पिलखुवा से अव्वलपुर, फरीदपुर होते हुए मोदीनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।

गाजियाबाद से मुरादनगर आने जाने वाले वाहन आत्मास्टील, पिलखुवा से कनौजा, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री होते हुए मुरादनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।

इस दौरान मेरठ से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन अगर कोई भारी वाहन जनपद मेरठ की सीमा से मोदीनगर में प्रवेश करता है तो उसे राज चौपला, मोदीनगर से भोजपुर होते हुए हापुड़ की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed