{"_id":"65411f4c28ea158b84040da5","slug":"heavy-traffic-jam-in-many-areas-due-to-amrit-kalash-yatra-and-run-for-unity-program-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amrit Kalash Yatra: मार्ग परिवर्तित किए जाने से वाहन रेंगते आए नजर, कई इलाकों में लगा रहा भारी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amrit Kalash Yatra: मार्ग परिवर्तित किए जाने से वाहन रेंगते आए नजर, कई इलाकों में लगा रहा भारी जाम
Tue, 31 Oct 2023 09:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 31 Oct 2023 09:07 PM IST
सार
यातायात पुलिस ने नई दिल्ली के कई रास्तों पर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी। वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेज दिया गया। इससे वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मार्गों की तलाश में इधर उधर से निकलने लगे। जिससे कई रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
कनॉट में यातायात प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल की जयंती पर मंगलवार को विजय चौक पर आयोजित अमृत कलश यात्रा और रन फॉर यूनिटी की वजह से सुबह से ही राजधानी के कई इलाकों में भारी जाम लगा रहा। मार्ग परिवर्तित किए जाने से वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने नई दिल्ली के कई रास्तों पर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी। वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेज दिया गया। इससे वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मार्गों की तलाश में इधर उधर से निकलने लगे। जिससे कई रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। यह हालात सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक रहा। इन रास्तों पर यातायात पुलिसकर्मी की तैनात थे, जो लगातार यातायात को सुचारु करने में जुटे हुए थे। रूट पर बसों की आवाजाही रोके जाने पर बस स्टैंड पर भी भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली यातायात पुलिस ने एक दिन पहले ही एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को नई दिल्ली इलाके में आने से बचने की सलाह दी थी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को शांति पथ, कौटिल्य मार्ग, पटेल चौक, भिंडर प्वाइंट जंक्शन, जीपीओ, अरविंदो चौक, आरएमएल, जीआरजी, मंडी हाउस, आरजीएम, फिरोजशाह रोड, अशोका रोड, राजा जी मार्ग, फिरोज शाह रोड, केजी मार्ग, जनपथ, महादेव रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड और जनपथ, पटेल चौक, ए प्वाइंट और डब्ल्यू प्वाइंट पर आने से बचने की सलाह दी थी। हालांकि जरूरत पड़ने पर इन मार्गों से वाहनों को परिवर्तित करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
सुबह में रन फॉर यूनिटी में शामिल होने वाले लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दौड़ में शामिल लोगों को ध्यानचंद स्टैडियम से पटेल चौक तक पहुंचना था। इसमें शामिल होने वाले लोगों की वजह से कई मेट्रो स्टेशनों पर में काफी भीड़ हो गई। भारी वाहनों की आवाजाही रोके जाने और उन्हें परिवर्तित मार्ग पर भेजे जाने की वजह से महरौली, कालकाजी, कनॉट प्लेस, पंजाबी बाग, दरियागंज, पश्चिम विहार, आनंद विहार, सदर बाजार, हौजखास मेट्रो स्टेशन, पहाड़गंज रेलवे स्टेशन, शादीपुर फ्लाई ओवर, मदनपुर खादर, कालिंदी कुंज और हैदरपुर मेट्रो स्टेशन पर लंबा जाम लगा रहा। इसके साथ ही वीआईपी मुवमेंट की वजह से सरदार पटेल मार्ग, गुरुग्राम रोड, परेड रोड और थिमैया मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।