फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy traffic jam in Delhi due to Kisan Mahapanchayat and PM Modi program

दिल्ली में जाम से बुरा हाल: रामलीला मैदान में किसान तो JLN स्टेडियम में PM मोदी का कार्यक्रम, कराहते रहे लोग

Thu, 14 Mar 2024 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Mar 2024 06:54 PM IST
सार

आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज और सराय काले खां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 समेत अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली के सराय काले खां में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम रहा और वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस दौरान यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Heavy traffic jam in Delhi due to Kisan Mahapanchayat and PM Modi program
दिल्ली में लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के चलते दिल्ली वासी गुरुवार को जाम से दिन कराहते रहे। दिल्ली के उत्तरी, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व पूर्वी दिल्ली के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की दिनभर लंबी लाइनें लगी रहीं। 

विज्ञापन

लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर रूट परिवर्तित किया, मगर उससे भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिली। लोग सोशल मीडिया व हेल्पलाइन पर फोन कर यातायात पुलिस से सहायता मांगते हुए दिखाई दिए। हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों से बचने की सलाह देते हुए बुधवार को एडवाइजरी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान में गुरुवार को किसानों की महापंचायत हुई। महापंचायत में किसान बस व अन्य वाहनों से दिल्ली पहुंचे थे। ये वाहन रामलीला मैदान समेत कई मार्गों पर इन वाहनों को पार्क किया गया। दिल्ली में भारी संख्या में वाहनों के आने से और किसानों के मार्गों पर घूमने से दिल्ली प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। महापंचायत में कई राज्यों से किसान जुटे, जिसके चलते मध्य दिल्ली और सराय काले खां में ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो गई। कई सड़कों पर भारी जाम देखने को मिला। 

विज्ञापन

आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज और सराय काले खां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 समेत अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली के सराय काले खां में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम रहा और वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस दौरान यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के अलावा चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी पर यातायात का दबाव रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक ट्रैफिक का दबाव रहा। दिल्ली के ताजपुर मोड़ से लेकर सोनीपत के जाटी मोड़ कुंडली तक वाहनों की तीन किलो मीटर लंबी लाइन देखने को मिली। वहीं, कुंडली बॉर्डर पर किसानों के वाहनों की जांच के बाद दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। इससे कुंडली बॉर्डर पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

महापंचायत के कारण ये मार्ग ज्यादा प्रभवित रहे
जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बाराखंभा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग, आसफ अली रोड, जय सिंह रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, संसद मार्ग, नेता जी सुभाष मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मिंटो रोड, अशोक रोड, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कनॉट सर्कस, भवभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग और चमन लाल मार्ग।

जवाहरलाल स्टेडियम में आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गए थे। उनके लिए रूट लगाया गया था और आसपास के इलाके में सुरक्षा चाक चौबंद की गई थी। इस कार्यक्रम के चलते व वीआईपी रूट के कारण भीष्म पितामह मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड जोर बाग रोड, एमजीएम (सफदरजंग से सराय काले खां तक), दयाल सिंह/सीजीओ रोड, आर्कबिशप मार्ग, डीएवीपी रोड/जेएलएन रोड, महर्षि रमण मार्ग, एससीआरओ, कॉम्प्लेक्स रोड, मैक्स मुलर मार्ग, स्कोप कॉम्प्लेक्स रोड, अरबिंदो मार्ग, बारापुला एलिवेटेड रोड (बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु), डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग/लोधी रोड क्रॉसिंग, लोधी रोड फ्लाईओवर, जेएलएन रोड/भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग, ओबेरॉय फ्लाईओवर, महर्षि रमण मार्ग/लोधी रोड/भीष्म पितामह मार्ग क्रॉसिंग, अरबिंदो मार्ग/लोधी रोड क्रॉसिंग आदि मार्गों पर जाम जैसी स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed