फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain lashes delhi ncr and uttar pradesh

बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे

Sat, 02 Mar 2019 11:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain lashes delhi ncr and uttar pradesh
फाइल फोटो
पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही बारिश का दौर रुक-रुक कर चलता रहा। 
विज्ञापन


इस कारण मार्च माह का दूसरा दिन बीते तीन साल में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग की मानें तो चार मार्च के बाद बारिश का दौर रुक जाएगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम सामान्य से छह कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 19.3 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मुंगेशपुर केंद्र पर 15.7 और जाफरपुर केंद्र पर 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते सात साल में सिर्फ 2015 को छोड़ दें तो दो मार्च को अधिकतम तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। ऐसे में कई वर्षों बाद लोगों को इस तरह के मौसम का अनुभव हो रहा है।

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश व ओलावृष्टि की संभावना पहले से जता रखी है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहेे। बीच-बीच में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही।

सूरज नहीं निकलने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिर गया। शाम साढ़े पांच बजे तक 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालम केंद्र में 2.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

आज के दिन तापमान
वर्ष    अधिकतम    न्यूनतम
2012    29.0    12.0
2013    25.0    12.0
2014    21.0    10.0
2015    19.0    15.0
2016    31.0    15.0
2017    31.0    17.0
2018    30.0    15.0
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed