फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain across South Delhi.

Weather: दिल्ली में तड़के बारिश से कई इलाकों में जलभराव, एयरपोर्ट रोड पर वाहन चालकों को परेशानी; जाम की आशंका

Thu, 20 Aug 2026 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 07:10 AM IST
सार

आज तड़के से दिल्ली के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। इससे कई जगह पानी भर गया है। सुबह आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Heavy rain across South Delhi.
एयरपोर्ट रोड - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के कई हिस्सों में तड़के से जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कल ऐसा अनुमान जताया था। हालांकि दिल्ली में बारिश न होने पर उमस होने लगती है और पिछले कई दिनों से ऐसा ही था लेकिन बुधवार शाम को कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी। आज चाणक्यपुरी समेत दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। कनॉट प्लेस इलाके में भी बादल बरसे।

विज्ञापन
जलभराव से परेशानी
तड़के हुई बारिश से दिल्ली के कई इलाकों की सड़कों पर पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को आवाजाही मे दिक्कत हो रही है। खास तौर से एयरपोर्ट रोड पर सड़के पानी से भरी हैं। ऐसे में आज जाम लगने की आशंका है। बारिश के बाद द्वारका अंडरपास पर पानी भरने से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कल शाम हुई झमाझम बारिश से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को लंबे जाम में फंसना पड़ा। दिन में तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे।


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत रही। सफदरजंग मानक केंद्र पर अगस्त में अब तक 227.2 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जबकि इस महीने की औसत बारिश 233.1 मिमी है। इस दौरान नौ दिन बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड, बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। कम दबाव और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

अनुमान के अनुसारदिल्ली में 20 अगस्त को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 21 से 23 अगस्त तक भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। 24 और 25 अगस्त को बारिश की संभावना कम है, जबकि तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed