{"_id":"668e5cdb8ee75ad4fa066b01","slug":"heavily-in-delhi-ncr-for-two-days-waterlogging-at-many-places-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस से लोगों को राहत, कई जगहों पर भरा पानी; बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस से लोगों को राहत, कई जगहों पर भरा पानी; बढ़ी परेशानी
Wed, 10 Jul 2024 03:35 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:35 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और एनसीआर में बारिश बीते दो दिनों से रूक रूककर हो रही है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : जोगेंद्र शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर रूक-रूककर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से सड़कों और गलियों में पानी भर गया है। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि एनसीआर में अगले दो घंटे में मध्यम से तेज बारिश होगी।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार दोपहर को दिल्ली के कश्मीरी गेट, चांदनी चौक जैसे इलाकों में बारिश हुई। वहीं गाजीपुर में हल्की बारिश हुई। गाजियाबाद और नोएडा में रूक रूक कर बारिश हो रही है। द्वारका इलाके में तेज बारिश होने के बाद सड़कों पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Parts of Delhi face waterlogging, following rainfall. Visuals from Dwarka. pic.twitter.com/P9tiAf98Yl
— ANI (@ANI) July 10, 2024
विज्ञापन
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बुधवार को हुई बारिश से सेक्टर 21 में पानी भर गया। पानी से निकलते वक्त एक शख्स की स्कूटी खराब होने पर पैदल पानी से निकलने का प्रयास करते हुए। वहीं सेक्टर 21 सी में पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर सड़क पर भरा पानी भरने के दौरान वाहन गुजरते दिखे।
दिल्ली में बारिश का बना रिकॉर्ड
राजधानी में बीते मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था। हवा में हल्की ठंडक महसूस हुई। लगभग 30.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड और सफदरजंग में रिकॉर्ड की गई है। वहीं, सबसे कम बारिश मयूर विहार में दर्ज हुई। बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
इस सप्ताह ऐसा रहेगा दिल्ली में मौसम
मौसम विभान ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।