फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heat will torment from next week After two days of relief delhi weather

Delhi Weather Update : दो दिन की राहत के बाद अगले सप्ताह से सताएगी गर्मी, तीन दिन लू का यलो अलर्ट

Sun, 13 Apr 2025 01:15 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Apr 2025 01:15 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में आंधी व बारिश से मौसम का मिजाज बदल चुका है। 40-41 चल रहा तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। धूप निकली, लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे।

विज्ञापन
heat will torment from next week After two days of relief delhi weather
गर्मी का मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दो दिन चली आंधी व बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई और गर्मी को लोग भूल गए। हालांकि यह अभी फौरी राहत है। अगले दो दिन और थोड़ी राहत रहेगी और अगले सप्ताह से गर्मी फिर से सताने लगेगी। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल के लिए लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। यदि तीनों दिन लू चली तो अप्रैल के मध्य तक ही लू चलने वाले छह दिन हो जाएंगे। अप्रैल में बीते सप्ताह तीन दिन लू चल चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को आंधी व बारिश से मौसम का मिजाज बदल चुका है। 40-41 चल रहा तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। धूप निकली, लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। गर्मी का अहसास नहीं हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 000.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

लोदी रोड इलाका रहा सबसे ठंडा
वहीं, दिल्ली का लोदी रोड इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि पालम में तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 004.0 मिमी, रिज में 001.4. पालम में 002.0 और लोदी रोड में 000.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार शाम को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई।

अगले सप्ताह के मध्य से फिर से जोर पकड़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान बढ़ कर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 14 अप्रैल तक लू चलने की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह के मध्य से गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी। 16 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। वहीं इन तीनों दिन लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उसके बाद सप्ताह के अंत में फिर से हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान-
35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 19.0 डिग्री सेल्सियस
13 अप्रैल को सूर्यास्त- शाम 6:46 मिनट
14 अप्रैल को सूर्योदय- सुबह 5:57 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed