{"_id":"5eca13338ebc3e90591e5235","slug":"healthcare-workers-in-madan-mohan-malviya-and-rml-hospitals-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मदन मोहन मालवीय अस्पताल के सात स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, आरएमएल के डीन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मदन मोहन मालवीय अस्पताल के सात स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, आरएमएल के डीन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
Sun, 24 May 2020 11:56 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 24 May 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि स्वास्थ्यकर्मी भी खुद को इसकी जद में आने से बचा नहीं पा रहे हैं। रविवार को दिल्ली के पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल के सात स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अस्पताल के 10 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि सात पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डीन में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि आरएमएल अस्पताल के डीन अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित प्रबंधन में शामिल थे। फिलहाल उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनसे संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वह यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख भी हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि हल्का ज्वर और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होने के कारण उन्होंने कोरोना जांच करवाई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।