{"_id":"5e7cbd488ebc3e76b0066a54","slug":"health-workers-will-also-have-corona-test-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार का फैसला, स्वास्थ्यकर्मियों की भी होगा कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार का फैसला, स्वास्थ्यकर्मियों की भी होगा कोरोना जांच
Thu, 26 Mar 2020 08:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:03 PM IST
सार
-दिल्ली सरकार का फैसला, 5 अस्पतालों में एकत्रित होंगे सैंपल
-राजस्थान और जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना संदिग्ध होने की सूचना
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना संदिग्ध पाए जाने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की जांच के आदेश दिए हैं जो कोरोना के मरीजों की देखभाल और इलाज कर रहे हैं। दिल्ली के पांच सरकारी अस्पतालों में सैंपल एकत्रित होने के बाद कश्मीरी गेट स्थित एनसीडीसी की लैब में जांच होगी। जांच के लिए 24 घंटे का वक्त भी तय किया है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार इन दिनों दिल्ली सरकार के पांच अस्पतालों में कोरोना संदिग्ध और संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें लोकनायक के अलावा जीटीबी, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी, डीडीयू और भीमराव आंबेडकर अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में कोविड-19 के लिए तैनात डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की जांच होगी। इसके अलावा पांचों अस्पताल में भर्ती गंभीर सांस रोगियों की जांच के लिए सैंपल भी लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तक दिल्ली में कोरोना वायरस से 36 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से पांच को छुट्टी दी जा चुकी है। जबकि एक महिला मरीज ने आरएमएल अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इसके अलावा एक मरीज दिल्ली छोड़कर सिंगापुर जा चुका है। उन्होंने बताया कि लोकनायक में 25, राजीव गांधी में 18, जीटीबी में 12, डीडीयू में 16 और भीमराव आंबेडकर अस्पताल में 15 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा केंद्र सरकार के आरएमएल में 32 और सफदरजंग अस्पताल में 33 संदिग्ध मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के इन अस्पतालों में संक्रमित मरीज
अस्पताल संक्रमित मरीज
सफदरजंग 14
लोकनायक 06
राजीव गांधी 06
जीटीबी 02
(एक मरीज मेदांता अस्पताल, गुड़गांव में भर्ती है।)
बाहरी राज्य के संक्रमित, दिल्ली में कर रहे नौकरी
राज्य मरीज
राजस्थान 01
पश्चिम बंगाल 02
पंजाब 01
जम्मू 01
आंध्र प्रदेश 01
सफदरजंग 14
लोकनायक 06
राजीव गांधी 06
जीटीबी 02
(एक मरीज मेदांता अस्पताल, गुड़गांव में भर्ती है।)
बाहरी राज्य के संक्रमित, दिल्ली में कर रहे नौकरी
राज्य मरीज
राजस्थान 01
पश्चिम बंगाल 02
पंजाब 01
जम्मू 01
आंध्र प्रदेश 01