फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health workers fighting the Corona virus will be investigated

कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे स्वास्थ्य सेवकों की होगी जांच

Thu, 26 Mar 2020 03:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Mar 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Health workers fighting the Corona virus will be investigated
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना संदिग्ध पाए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की जांच के आदेश दिए हैं जो कोरोना वायरस से सीधेतौर पर जंग लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली के पांच सरकारी अस्पतालों में सैंपल एकत्रित होने के बाद कश्मीरी गेट स्थित एनसीडीसी की लैब में इनकी जांच होगी। जांच के लिए 24 घंटे का वक्त भी तय किया है। विभाग के अनुसार इन दिनों दिल्ली सरकार के पांच अस्पतालों में कोरोना संदिग्ध और संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें लोकनायक के अलावा जीटीबी, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी, डीडीयू और भीमराव आंबेडकर अस्पताल शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन अस्पतालों में कोविड-19 के लिए तैनात डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की जांच होगी। इसके अलावापांचों अस्पताल में भर्ती गंभीर सांस रोगियों की जांच के लिए सैंपल भी लेना शुरू कर दिया है। ताकि ये पता चल सके कि संक्रमण का खतरा अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के लिए तो नहीं है। इन सैंपल की जांच भी एनसीडीसी की प्रयोगशाला में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के इन अस्पतालों में संक्रमित मरीज
अस्पताल संक्रमित मरीज
सफदरजंग 14
लोकनायक 06
राजीव गांधी 06
जीटीबी 02
(एक मरीज मेदांता अस्पताल गुड़गांव में भर्ती है।)

बाहरी राज्य के संक्रमित, दिल्ली में कर रहे नौकरी
राज्य मरीज
राजस्थान 01
पश्चिम बंगाल 02
पंजाब 01
जम्मू 01
आंध्र प्रदेश 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed