{"_id":"65982b3ec150cc2ec60abae4","slug":"health-of-four-people-who-were-sleeping-with-fireplace-at-night-deteriorated-in-ghaziabad-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रात को अंगीठी जलाकर सोया परिवार, सुबह किसी की नहीं खुलीं आखें; पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रात को अंगीठी जलाकर सोया परिवार, सुबह किसी की नहीं खुलीं आखें; पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल
Fri, 05 Jan 2024 09:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 05 Jan 2024 09:46 PM IST
सार
गाजियाबाद में सर्दी से बचने का नुस्खा एक परिवार को भारी पड़ गया। अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सुबह पड़ोसियों ने का गेट तोड़कर सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
अंगीठी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरापुरम के कनावनी गांव में अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद चारों को शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत अधिक गंभीर होने की वजह से वहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों की हालत सामान्य है। वहीं, पिता अभी भी बेहोशी की हालत में है।
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे एंबुलेंस से मनीष (35) उसकी पत्नी आसमानी (36) बेटा कृष्णा (10) और नौ वर्षीय बेटी दीपाली को भर्ती कराया गया। मनीष के पिता रामजी ने बताया कि रात को आंगन में सभी आग सेक रहे थे, फिर सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। बेटा मनीष ने आग के तसले को अपने 10 बाई 10 के कमरे में रख लिया था।
विज्ञापन
सुबह लगभग पांच बजे उठे, उस बीच बच्ची दीपाली की लगातार पानी मांगने की आवाज आने लगी। जब दरवाजा खटखटाया तो न किसी की आवाज आई और न ही दरवाजा खुला। जब गली में जाकर खिड़की खोली गई तब दिखा कि सभी बेहोश पड़े हैं। इसके बाद मकान मालिक और अन्य लोगों ने मिलकर हथौड़े से गेट तोड़ा और एंबुलेंस को बुलाकर उनको अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि सभी में कार्बन मोनोक्साइड की प्वाइजनिंग पाई गई है। महिला में एसपीओ दो की मात्रा काफी हो रही थी, इसलिए रेफर किया गया। युवक को ऑक्सीजन पर रखा गया है।
विज्ञापन
डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि रात भर कमरे के अंदर अंगीठी या हीटर जलाकर सोने से जहरीली गैस निकली है। कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है और कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा बढ़ जाता है। यह गैस सीधे दिमाग पर असर करती है और नींद में ही मौत हो जाती है। इसलिए कमरे में रात भर के लिए हीटर, अंगीठी, खासकर कोयले वाली अंगीठी जलाकर ना सोएं। अंगीठी जलाते वक्त कमरे की खिड़की या दरवाजा खुला रखें।