{"_id":"5f0ad4d36676af4449194280","slug":"health-minister-dr-harsh-vardhan-visits-the-10000-bedded-sardar-patel-covid-care-centre-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 10 हजार बिस्तरों वाले राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 10 हजार बिस्तरों वाले राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन
Sun, 12 Jul 2020 02:46 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Jul 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर के दौरे पर डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को छतरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास में बने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
10 हजार बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में इससे पहले उप राज्यपाल अनिल बैजल, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दौरे पर आए थे। इसके एक दिन पहले यानी 26 जून को ही 2000 बेड के साथ यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गई थीं।Delhi: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan visits the 10,000 bedded Sardar Patel COVID Care Centre & Hospital at Radha Soami Beas in Chattarpur. pic.twitter.com/SllZC7LPrY
— ANI (@ANI) July 12, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केंद्र में दो हिस्से हैं। एक हिस्से में ऐसे मरीजों का इलाज किया जाता है जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं, जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र है।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केंद्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य कर रही है।
राजधानी में कमजोर हो रहा वायरस
मालूम हो कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर है। दिल्ली में अब वायरस का असर कम होने लगा है। यही वजह है कि बीते एक सप्ताह में होम आइसोलेशन में रहने वाले एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।
संक्रमण से होने वाली मौतें भी कम हुई हैं। मृत्युदर जून में जहां 3.64 फीसदी थी, वहीं जुलाई में घटकर 3.02 फीसदी रह गई है। खास बात यह कि मृतकों में ज्यादातर वह लोग शामिल हैं, जो गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे और उनमें से अधिकतर को पहले से कोई न कोई बीमारी थी।
इसका खुलासा दिल्ली सरकार की डेथ ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने रिपोर्ट पेश कर दी है।