{"_id":"6804ed7edf8d99784f0c7c05","slug":"head-constable-was-duped-of-money-by-a-man-posing-as-a-relative-in-ghaziabad-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: 'मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया... पैसे की जरूरत है', रिश्तेदार बताकर हेड कांस्टेबल से ठगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: 'मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया... पैसे की जरूरत है', रिश्तेदार बताकर हेड कांस्टेबल से ठगे रुपये
Sun, 20 Apr 2025 06:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:20 PM IST
सार
मुरादनगर में साइबर ठग ने खुद को रिश्तेदार बताकर मुरादनगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल से 60 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार की मुरादनगर थाने में तैनाती है। बताया कि शुक्रवार को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को उनका नजदीकी रिश्तेदार बताते कहा कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया, मुझे पैसे की जरूरत है। दो दिन में आकर वापस कर दूंगा। बातचीत के बाद व्यक्ति ने क्यूआर कोड भेज दिया।
विज्ञापन
अभिषेक कुमार ने क्यूआर कोड पर उन्हें 60 हजार रुपए भेज दिए। जब अभिषेक ने अपने रिश्तेदार से फोन करके उनके बेटे की तबीयत के बारे में पूछा तो उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। कार्यवाहक एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन