फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   head constable Sohanveer suicide due to lack of hearing in department

दिल्लीः ससुराल वालों की पिटाई से नहीं, इस वजह से हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सच आया सामने

Fri, 16 Nov 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
head constable Sohanveer suicide due to lack of hearing in department
delhi police - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली सचिवालय में खुद को गोली मारने वाले सोहनवीर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पिछले करीब 11 वर्षों से दिल्ली पुलिस की सेवा कर रहा है। लेकिन इतना

विज्ञापन

सब कुछ होने के बाद भी उसके विभाग ने उसकी एक नहीं सुनी। हवलदार सोहनवीर को करीब 8 घंटे खजूरी खास थाने में बैठाकर रखा गया और बिना कार्रवाई घर भेज
दिया गया। जबकि आरोपी पक्ष को कुछ ही देर बाद घर भेज दिया गया था। सोहनवीर के भतीजे उत्तम ने आरोप लगाया कि अपने ही विभाग की बेवफाई से हताश होकर
उसके चाचा ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पूरे मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। 

उत्तम ने बताया कि काफी समय पूर्व माता-पिता की मौत के बाद उसके पिता मांगेराम ने चाचा सोहनवीर को बेटे की तरह पाला था। बाद में वह दिल्ली पुलिस में भर्ती
होकर खजूरी खास में रहने लगा। उसकी चाची सोहन की बिल्कुल भी नहीं सुनती थी। बृहस्पतिवार को सोहनवीर का ससुर चमन और यूपी पुलिस की वर्दी में पहुंचा उसका
ममेरा साला यशपाल व पांच-छह अन्य लोगों ने उसके चाचा को बुरी तरह पीटा। सोहनवीर ने इसकी पीसीआर कॉल की तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पहुंच की
वजह से ससुर चमन व उसके परिवार को फौरन छोड़ दिया गया। 

वहीं, सोहनवीर को कार्रवाई करने की बात कहकर रात करीब 9 बजे तक थाने में बैठाए रखा गया। इससे सोहन अपने ही विभाग की कार्यशैली से बुरी तरह टूट गया। घर
पहुंचकर वह चुपचाप अपनी ड्यूटी पर चला गया। इसके बाद उसने अपने दोस्त विकास के नाम एक व्हाट्स ऐप मेसेज लिखा। उसमें अपनी बुलेट बाइक के बारे में लिखा।
बाइक को भतीजे को देने की बात लिखी। वहीं, दोस्त जयसिंह, सुमित, अनुज, गौरव से माफी की बात लिखी। उसने बड़े भाई मांगेराम से भी सेवा न कर पाने के लिए
माफी मांगी। सोहन के कदम से उसका पूरा परिवार बेहद दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed