{"_id":"5ebdbe338c52a9116e6702f8","slug":"head-constable-shot-dead-himself-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस परिवार से पूछताछ कर जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस परिवार से पूछताछ कर जांच में जुटी
Fri, 15 May 2020 03:24 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 May 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई एयरपोर्ट थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार शाम द्वारका पुलिस लाइन स्थित अपने घर में सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त स्वरूप चंद (55) के रूप में हुई है। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ द्वारका नॉर्थ की पुलिस कॉलोनी में रहता था। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी स्वरूप आईजीआई एयरपोर्ट थाने में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात था। बृहस्पतिवार शाम स्वरूप चंद ने अपने घर में सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर तैनाती के कारण कुछ पुलिसकर्मी समय-समय पर सेल्फ क्वारंटीन में जाते हैं। स्वरूप भी पिछले कुछ दिन से सेल्फ क्वारंटीन में था। बुधवार को वह ड्यूटी पर गया था। घटना के समय पत्नी और दोनों बच्चे घर में ही मौजूद थे। एक कमरे में वह अकेला था। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन