{"_id":"5cc1b33dbdec22143356f1c1","slug":"head-constable-beaten-by-bjp-councilor-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद ने हेड कांस्टेबल को पीटा और फाड़ दी वर्दी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद ने हेड कांस्टेबल को पीटा और फाड़ दी वर्दी, मामला दर्ज
Thu, 25 Apr 2019 06:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 25 Apr 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में भाजपा पार्षद द्वारा हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने, वर्दी फाड़ने और रिवाल्वर छीनने का एक मामला सामने में आया है। मसूरी थाने में कांस्टेबल रामपाल ने पार्षद और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कांस्टेबल के अनुसार वह पार्षद अमित कुमार के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे का नोटिस देने गए थे। वहां उनके साथ पार्षद के भाई सनी ने गाली-गलौज और मारपीट की। कांस्टेबल ने विरोध किया तो उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
इसी दौरान पार्षद अमित कुमार आ गए और फिर दोनों ने उन्हें मिलकर पीटा, रिवॉल्वर छीनने का प्रयास भी किया और जान से मारने की धमकी दी। जबकि आरोपी पार्षद ने घटना से इनकार कर हेड कांस्टेबल पर ही आरोप लगाए हैं। उन्होंने हेड कांस्टेबल रामपाल पर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस मामले में पार्षद अमित कुमार और उनके भाई सनी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और रिवॉल्वर लूटने का प्रयास करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मसूरी थाने के एसएचओ ओपी सिंह के अनुसार दोनो आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।