फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   he was robbed because of to full fill girlfriend hobies

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए करता था ऐसे काम

Mon, 04 Jan 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 04 Jan 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
he was robbed because of to full fill girlfriend hobies

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मुरादनगर का रहने वाला 20 वर्षीय अंकित कासना कोतवाली क्षेत्र की एच्छर मार्केट में किराये पर रह रहा था। एच्छर चौकी पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को एल्डिको गोल चक्कर के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसका एक साथी मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


आरोपी अंकित के पास से बाइक के अलावा 4000 रुपये और चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई साल से एच्छर में रह रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ छात्रों के बीच घुल-मिलकर उनके कमरों की रेकी करता था। इसके लिए ऐसे ठिकानों को चुनते थे जहां अक्सर छात्र इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की पूरी जानकारी जुटाने के बाद उनकी गैर-मौजूदगी में चोरी की घटना को अंजाम देता था। उनके रूम से सामान चुराकर कम दामों पर बेच देता था। इस पैसे से वह अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करता था। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed