फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He was called and robbed on the pretext of buying a mobile

Delhi NCR News: मोबाइल खरीदने का झांसा देकर बुलाकर लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
- पीड़ित ने ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने का दिया था विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में मोबाइल को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन देना युवक को भारी पड़ गया। मोबाइल खरीदने के बहाने तीन बदमाशों ने पीड़ित को बुलाया। आरोप है कि चाकू दिखाकर उससे लूटपाट की गई। विरोध करने पर पिटाई की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक उत्कर्ष (26) परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहता है। न्यू उस्मानपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उत्कर्ष ने बताया कि 15 दिन पहले मोबाइल फोन बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। फोन खरीदने को लेकर अरुण से बातचीत हुई। 19 अगस्त को अरुण उसे फोन लेकर तीसरा पुश्ता पर आने के लिए कहा। वह बाइक से वहां पहुंच गया। कुछ देर बाद इको कार सवार तीन लोग उसके पास आए। एक युवक ने पीड़ित को चाकू मारने की धमकी दी और दो अन्य ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदमाश पीड़ित से मोबाइल फोेन, घड़ी, चांदी की अंगूठी, आधार कार्ड और पैसे लूटकर भाग गए। राहगीर की मदद से पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। डीसीपी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन करने के बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed