उसने चचेरी मासूम बहनों को तवायफ के हाथ बेंच दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इको टैक थर्ड थानाक्षेत्र के हल्दौनी गांव में एक घटना रिश्तों को शर्मसार करने वाली हुई है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी मासूम दो चचेरी बहनों को दिल्ली में तवायफ के हाथ 15 हजार रुपये में बेच दिया है।
आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश कर किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हालांकि बच्चियों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि मूलत: बलिया का एक परिवार हल्दौनी में रहता है। उनकी दो बच्च्यिां थी एक 6 वर्ष की और दूसरी तीन साल की। कुछ दिनों पहले दोनों को उनका चचेरा भाई चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।
दिल्ली लाया और बेंच दिया
उन्होंने फोन कर पूछा तो उसने कहा कि दोनों बच्चियों के साथ दिल्ली आ गए हैं। कल तक आ जाएंगे। अगले दिन उसका फोन नहीं मिला और न ही वह घर लौटा।
इसके बाद परिजनों ने बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज करा दी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किसी से मिलने के लिए हल्दौनी आर रहा है।
इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों बच्चियों को उसने दिल्ली में एक तवायफ के हाथ 15 हजार रुपये में बेच दिया है।