फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   he said Vaishali Metro station that the bomb threat

इसने दी वैशाली मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी

Sun, 15 Feb 2015 06:03 PM IST
Updated Sun, 15 Feb 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
he said Vaishali Metro station that the bomb threat

मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक आरोपी को शनिवार सुबह कनावनी अंडरपास से गिरफ्तार किया गया है। उसका एक साथी फरार है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक जिद्दी और सनकी किस्म का है जो बम की धमकी दे एनसीआर में अफरातफरी मचाकर पुलिस को परेशान करना चाहता था। थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छह फरवरी को आरोपियों ने गाजियाबाद व दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर गाजियाबाद स्थित वैशाली मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। दोनों ने मोबाइल से दिल्ली के अलग-अलग 19 स्थानों पर बम रखने की सूचना दी थी।

विज्ञापन


बम की धमकी मिलने के बाद से ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए थे। इस दौरान वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वायड की टीम सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। सूचना मिलने पर गाजियाबाद पुलिस के  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद से ही आरोपी को पकड़ने के लिए गाजियाबाद के अलावा नोएडा पुलिस भी जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पकड़ा गया आरोपी

he said Vaishali Metro station that the bomb threat

शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कनावनी आया हुआ है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कनावनी अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कनावनी निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।

वह मूलरूप से हापुड़ के बाबूगढ़ का रहने वाला है। उसकी दिल्ली के हौजखास में एसी रिपेयरिंग की दुकान है। इसका एक साथी गुल्लू अभी फरार है। गुल्लू की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।


पुलिस ने इसके पास से धमकी देने में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस पूछताछ कर इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र जिद्दी और सनकी किस्म का है।

बात-बात में उखड़ जाता है। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों यूं ही एनसीआर में अफरातफरी मचाकर पुलिस को परेशान करना चाहते थे। दोनों आरोपियों ने एक युवक की फर्जी आईडी से दो सिमकार्ड खरीदे और अपने मोबाइल से फोन कर धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed