फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He gave painful death On usspected character of the Live-in partner.

लिव-इन पार्टनर पर शक होने पर उसे दी दर्दनाक मौत

Tue, 02 Jun 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
He gave painful death On usspected character of the Live-in partner.

आदर्श नगर में 40 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके लिवइन पार्टनर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कंबल में लपेट कर अलमारी में छुपा दिया था। रविवार रात बदबू आने पर घटना की जानकारी मिली। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शिवनंदन (25) को महिला के चरित्र पर संदेह था।

पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रविवार रात पुलिस को मजलिस पार्क स्थित एक मकान से बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस ने कमरे के अंदर रखी अलमारी से कंबल में लिपटे एक महिला के शव को बरामद किया।
विज्ञापन


महिला की पहचान अनिता (40) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर मौजूद महिला के लिवइन पार्टनर शिवनंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शिवनंदन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की हत्या के आरोप में महिला जा चुकी थी जेल

He gave painful death On usspected character of the Live-in partner.

उसने बताया कि वह अनिता व उसके 19 वर्षीय बेटे नीरज के साथ रहता था। शुक्रवार की रात खाना ठीक नहीं बनने की वजह से दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

इसी दौरान उसने उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अलमारी में छुपा दिया। लेकिन पुलिस को उसकी इस कहानी पर यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की।

उसके बाद आरोपी ने बताया कि उसे अनिता के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने उसकी हत्या की है। इस वजह से उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। उसने बेटे को इस बारे में कुछ नहीं बताया था।

तिहाड़ जेल में हुई थी दोनों की मुलाकात

He gave painful death On usspected character of the Live-in partner.

पूछताछ में शिवनंदन ने बताया कि मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली अनिता अपने पति देवेंद्र के साथ खजूरी खास इलाके में रहती थी। उसके दो बेटे हैं।

नीरज अनिता के साथ रहता था जबकि दूसरा बेटा उसके परिजनों के पास रहता है। उसके पति की हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस आरोप में अनिता को गिरफ्तार किया था।

शिवनंदन के मुताबिक अनिता से उसकी मुलाकात तिहाड़ जेल में हुई थी। जहां उसकी बहन भी हत्या के मामले में बंद थी। अनिता के जेल से बाहर निकलने के बाद वह उसके साथ रहने लगा। उसने अनिता से शादी नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed