डेंगू का कहर: राजधानी में डेंगू से चार और मौतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में चार मरीजों की मौतों के मामले सामने आए हैं। मंगोलपुरी के संजय गांधी, खिचड़ीपुर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, मीरा बाग के सहगल नर्सिंग होम और गांधी नर्सिंग होम में भर्ती एक-एक मरीज की मौत हुई है।
मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 16 सितंबर से भर्ती शिवम दूबे (14) की मौत इलाज के दौरान सोमवार की रात हो गई। शिवम पश्चिम विहार इलाके के इन्दर एंक्लेव इलाके का रहने वाला था।
पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर अस्पताल में इलाज के लिए आए राम बाबू (23) की भी मौत हो गई। भर्ती होने के तीन से चार घंटे बाद ही राम बाबू की मौत हो गई। राम बाबू मयूर विहार फेज टू के यमुना खादर इलाके की रहने वाले थे।
16 साल के गुलजार ने भी तोड़ा दम
जामिया के पीएचडी स्टूडेंट प्रह्लाद (34) की मौत इलाज के दौरान हो गई। गिरी को सोमवार सुबह करीब चार बजे सहगल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर दो बजे उसकी मौत हो गई।
गिरी उत्तर नगर के मोहन गार्डन इलाके में रहते थे। प्रह्लाद मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे। उत्तम नगर के गांधी नर्सिंग होम में भर्ती मोहम्मद गुलजार (16) की मौत भी इलाज के दौरान सोमवार को डेंगू से हो गई।
गुलजार द्वारका सेक्टर-3 स्थित जेजे कॉलोनी में रहता था। करीब एक सप्ताह से गुलजार की तबीयत खराब थी।