{"_id":"63c4b9335ce24b62386ebe27","slug":"have-to-wait-for-three-years-for-heart-surgery-in-aiims-2023-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Aiims: एम्स में अब दिल की सर्जरी के लिए करना होगा तीन साल का इंतजार, मिली 2026 की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Aiims: एम्स में अब दिल की सर्जरी के लिए करना होगा तीन साल का इंतजार, मिली 2026 की तारीख
Mon, 16 Jan 2023 08:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:18 AM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले मंजीत कौशिक ने ट्वीट कर कहा कि पांच साल की बच्ची की सर्जरी जल्द की जाए। बच्ची के दिल में छेद है। एक साल पहले अस्पताल ने उन्हें 12 जनवरी 2023 की तारीख दी थी। जब अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी नहीं हो सकती और अब 2026 की सर्जरी की तारीख दे दी है।
विज्ञापन
बच्ची को मिली 2026 की तारीख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल में छेद की समस्या से परेशान पांच साल की सनाया को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में सर्जरी के लिए तीन साल इंतजार करने को कहा गया है। परिजन सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि बच्ची की सर्जरी समय पर नहीं होगी तो कुछ भी हो सकता है।
एम्स ने पहले एक साल का इंतजार करने को कहा था। उनके बताए तारीख पर जनवरी में अस्पताल गए तो 2026 के तारीख दे दी। बच्ची के इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल गए तो साढ़े चार लाख का बिल बता दिया। गरीब परिवार इतने पैसे कहा से लाएगा।
हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले मंजीत कौशिक ने ट्वीट कर कहा कि पांच साल की बच्ची की सर्जरी जल्द की जाए। बच्ची के दिल में छेद है। एक साल पहले अस्पताल ने उन्हें 12 जनवरी 2023 की तारीख दी थी। जब अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी नहीं हो सकती और अब 2026 की सर्जरी की तारीख दे दी है।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य मामले में सुमित नाम के व्यक्ति ने अपने 14 साल के बेटे के दिल की सर्जरी के लिए गुहार लगाई है। वह लंबे समय से एम्स के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन तारीख नहीं मिल रही। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है। मामले में एम्स से कोई जवाब नहीं मिल पाया।

एम्स में रोज आते हैं सैकड़ों मरीज
एम्स में आने वाले मरीज ने बताया कि एम्स में देशभर से रोजाना सैकड़ों मरीज दिल की बीमारी की समस्या लेकर आते हैं।
हटाए जा सकते हैं सुरक्षा गार्ड
एम्स दिल्ली में तैनात सुरक्षा गार्ड हटाए जा सकते हैं। एम्स निदेशक ने पिछले साल एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत एम्स में तैनात वर्तमान गार्ड को हटाकर सेना व अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत हुए जवान को तैनात करने का फैसला किया था, जिसके तहत कार्रवाई शुरू हो गई है। इस फैसले के बाद एम्स में तैनात करीब ढाई हजार से अधिक सुरक्षा गार्ड बेरोजगार हो जाएंगे।

नई नियुक्ति के लिए न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एसएस काले को एम्स के सुरक्षा विभाग का फैकल्टी प्रभारी बनाया गया है। इस बाबत 12 जनवरी को एम्स प्रशासन ने आदेश जारी किया है। एम्स के सुरक्षा विभाग की कमान मुख्य सुरक्षा अधिकारी के हाथ में होती है।
इसके अलावा उप सुरक्षा अधिकारी भी नियुक्त हैं। ऐसे में फैकल्टी स्तर के डाक्टर को सुरक्षा विभाग का फैकल्टी प्रभारी नियुक्त करने के एम्स प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एम्स में रोजाना करीब 12 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
इन्हें संभालने के लिए एम्स में करीब तीन हजार सुरक्षा गार्ड नियुक्त हैं। मरीजों की मदद के लिए भी कुछ सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी होती है। अब उनकी नौकरी पर तलवार लट रही है।