यादव सिंह के करीबी से बरामद हुआ दो किलो सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने नोएडा प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह के करीबी एपीई (निलंबित) रामेंद्र से दो किलो सोना बरामद करने का दावा किया है। इसकी कीमत मौजूदा रेट से करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
सीबीआई ने रामेंद्र को 18 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। यादव सिंह प्रकरण में पहली गिरफ्तारी थी। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने रामेंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, जिसमें उसने सोने की बात कबूली।
सीबीआई ने इसे बरामद कर लिया। इसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। सूत्रों का मानना है कि रामेंद्र के बयान के आधार पर सीबीआई जल्द ही प्रकरण से जुड़ी कुछ और बड़ी मछलियों को शिकंजे में ले सकती है।
घूस की रकम का लेखा-जोखा रामेंद्र के जिम्मे था
सूत्र बताते हैं, कि बिल्डरों और ठेकेदारों से मिलने वाली घूस की रकम का लेखा-जोखा रामेंद्र के जिम्मे था। सूत्र ने बताया कि रामेंद्र ने पूछताछ में घूस लेने वाले कई अफसरों के भीनाम लिए हैं, जिनको जांच एजेंसी जल्द गिरफ्त में ले सकती है।
सीबीआई ने छापेमारी के दौरान ही रामेंद्र से डायरी बरामद कर ली थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यादव सिंह पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र और भ्रष्टाचार के अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया है।
यादव सिंह नोएडा के करीब 8000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट देख रहा था।