{"_id":"6a281247bd183ae4290d1906","slug":"hashim-babas-shooter-amir-arrested-after-encounter-in-double-murder-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140124-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दोहरे हत्याकांड का आरोपी हाशिम बाबा का शूटर आमिर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दोहरे हत्याकांड का आरोपी हाशिम बाबा का शूटर आमिर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम को देखते ही दाग दीं ताबड़तोड़ चार गोलियां, जवाबी कार्रवाई में टांग में लगी गोली
फर्श बाजार इलाके की बिहारी काॅलोनी में 24 अक्तूबर 2024 को हुआ था दोहरा हत्याकांड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फर्श बाजार इलाके की बिहारी काॅलोनी में 24 अक्तूबर 2024 को दीपावली के दिन हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आमिर उर्फ सलीम उर्फ टिल्लन के रूप में हुई है। आमिर जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा का शूटर बताया जा रहा है।
रंगदारी के पैसों को लेकर चल रहे विवाद में अनिल उर्फ सोनू मटका और आमिर उर्फ टिल्लन ने नाबालिग के साथ मिलकर शाहदरा के बड़े बुकी आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उसके नाबालिग भतीजे ऋषभ शर्मा की घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले के दौरान छोटू का नाबालिग बेटा गोली लगने से जख्मी हो गया था।
छोटू की हत्या के बाद पूर्वी दिल्ली में सक्रिय विरोधी आपराधिक गुटों के बीच जवाबी कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया। इसी कड़ी में छोटू के करीबी ने दिसंबर 2024 में गलती से फर्श बाजार में ही बर्तन कारोबारी सुनील जैन की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में मामले में कई हत्याएं हुईं। आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
छोटू के हत्यारोपियों की तलाश में दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की एसटीएफ ने मेरठ में हुई मुठभेड़ के बाद सोनू मटका को मार गिराया था। लगातार पुलिस आमिर उर्फ टिल्लन की तलाश कर रही थी। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने एक पिस्टल, 4 कारतूस और 4 खोखे बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस छानबीन कर रही है।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार को सूचना मिली कि फर्श बाजार दोहरे हत्याकांड में शामिल हाशिम बाबा का शूटर आमिर उर्फ टिल्लन शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास आने वाला है। खबर की पुष्टि करने के बाद टीम ने मेट्रो डिपो के पास ट्रैप लगा दिया।
इस बीच रात करीब पौने 11 बजे आरोपी की पहचान कर उसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने चार गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बाद में हवलदार मनोज की ओर चलाई गई गोली आमिर की टांग में लगी।
बाद में उसे काबू कर अस्पताल भेजा गया। उसके पास से पुलिस ने .32 बोर की एक ऑटोमेटिक पिस्टल, चार कारतूस और चार खोखे बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने छोटू हत्याकांड में अपना व सोनू मटका का हाथ होने की बात स्वीकार की है।
गरीबों की मदद करने की वजह से लोकप्रिय था छोटू
आकाश शर्मा उर्फ छोटू सट्टे की दुनिया का एक बड़ा नाम था। अपने एरिया में गरीब लोगों की मदद करने की वजह से छोटू लोकप्रिय था। हमले में छोटू का एक नाबालिग रिश्तेदार शामिल था। दीपावली वाले दिन शाम को छोटू घर के बाहर दीये और पटाखे जला रहा था। इस बीच स्कूटी से शूटर और छोटू का नाबालिग रिश्तेदार वहां पहुंचे। आते ही आरोपी नाबालिग ने छोटू के पैर छुए और शूटर ने छोटू पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। छोटू के बड़े भाई योगी के 16 साल के बेटे ऋषभ ने चाचा को बचाने की कोशिश की तो उसे भी गोली मार दी गई। यहां तक कि छोटू के बेटे को भी गोली मारकर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में नाबालिग को दबोच लिया था। इसी नाबालिग के पिता विराट की हत्या करने निकले छोटू के करीबियों ने गलती से बर्तन कारोबारी सुनील जैन की हत्या कर दी थी।
हत्याकांड में राशिद केबलवाले का नाम आया था सामने
छोटू के करीबियों ने पुलिस को बताया था कि छोटू की हाशिम बाबा से नजदीकियां थीं। बाबा के एक अन्य करीबी राशिद केबल वाले ने चुपचाप बाबा से अलग अपना रंगदारी का धंधा शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में राशिद केबल वाले ने छोटू से हाशिम बाबा के नाम पर डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी थी। छोटू ने राशिद को धमकाते हुए पैसे देने से मना कर दिया था।
राशिद ने छोटू की हत्या की दी थी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिलहाल राशिद केबल वाला विदेश में है। सूत्रों का कहना है कि छोटू की हत्या के बाद से बाबा राशिद से खफा है। वहीं छोटू का बड़ा भाई योगी भी भाई व बेटे की हत्या के बाद देश छोड़कर दुबई शिफ्ट हो गया था। सूत्रों का कहना है कि वह अब वहीं से सट्टे का कारोबार कर रहा है।