{"_id":"646c84f65ebbbe9ed30281b6","slug":"has-to-ensure-that-bill-on-delhi-services-is-not-passed-in-rajya-sabja-says-kejriwal-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन मांगने निकले अरविंद केजरीवाल, ट्वीट कर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन मांगने निकले अरविंद केजरीवाल, ट्वीट कर कही ये बात
Tue, 23 May 2023 02:51 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 May 2023 02:51 PM IST
सार
केजरीवाल ने कहा कि ये लड़ाई केवल दिल्ली वालों की लड़ाई नहीं है। ये लड़ाई भारतीय जनतंत्र को बचाने की लड़ाई है, बाबा साहिब के दिये संविधान को बचाने की लड़ाई है, न्यायपालिका को बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ जंग का एलान कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलेंगे कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने वाले केंद्र के अध्यादेश से संबंधित विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा, आज मैं दिल्ली के लोगों के अधिकारों के लिए देश भर में अपनी यात्रा शुरू कर रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय देने का फैसला सुनाया था। केंद्र ने अध्यादेश लाकर उन अधिकारों को छीन लिया। उन्होंने कहा, जब ये कानून राज्य सभा में आएगा तो इसे किसी हालत में पास नहीं होने देना। सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से मिलकर उनका साथ मांगूंगा।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि ये लड़ाई केवल दिल्ली वालों की लड़ाई नहीं है। ये लड़ाई भारतीय जनतंत्र को बचाने की लड़ाई है, बाबा साहिब के दिये संविधान को बचाने की लड़ाई है, न्यायपालिका को बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है। इसमें सबके साथ की अपेक्षा करता हूं।
विज्ञापन
ये लड़ाई केवल दिल्ली वालों की लड़ाई नहीं है। ये लड़ाई भारतीय जनतंत्र को बचाने की लड़ाई है, बाबा साहिब के दिये संविधान को बचाने की लड़ाई है, न्यायपालिका को बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है। इसमें सबके साथ की अपेक्षा करता हूँ। https://t.co/oiqkqzuOuJ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 23, 2023