फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana trade international expo in faidabad

हरियाणा इंटरनेशन ट्रेड एक्सपो : ग्राहकों का इंतजार करते दिखे व्यापारी 

Sun, 26 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
haryana trade international expo in faidabad

हरियाणा इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो के दूसरे दिन वीकेंड होने के बावजूद देश-विदेश से आए व्यापारियों के स्टॉल खाली दिखे। दो दिन में करीब 4 से साढ़े चार हजार के करीब लोग एक्सपो में पहुंचे।

विज्ञापन


हालत ये थी कि लाखों रुपये खर्च कर हुडा कंवेंशन सेंटर पहुंचे कई  व्यापारी तो बोनी तक न होने का रोना रोते दिखे। अमर उजाला संवाददाता सिद्धार्थ शाह ने कुछ व्यापारियों से बातचीत की पेश है एक रिपोर्ट 
विज्ञापन

 
मेले का नहीं हुआ प्रमोशन
हेंडीक्राफ्ट एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष खुर्शीद बरलास ने बताया कि पहली बार फरीदाबाद आए हैं। पाकिस्तान से आए व्यापारियों की आमदनी के लिहाज से मेला कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। इसकी एक वजह इस ट्रेड एक्सपो का सही तरीके से प्रमोशन न होना भी है, जिससे शुरुआत में नुकसान झेलना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लाख रुपये खर्च, हाथ खाली
लाहौर से आए लीजा फूड स्टॉल के संचालक फैजल अजीम ने बताया कि पहले दिन हाथ खाली रहे। भारतीयों की मोहब्बत पाकिस्तान से यहां तक खींच लाई। यहां आने और स्टॉल लगाने में तकरीबन एक लाख रुपये खर्च आया है, लेकिन शनिवार दोपहर तक कुछ खास काम नहीं हुआ। लाहौर के लीजा फूड के दीवाने चंडीगढ़, जालंधर, दिल्ली समेत कई शहरों में हैं, लेकिन यहां पर अब तक कोई रेस्पांस नहीं मिला है। 


बदल दिया स्थान, सिर्फ नुकसान मिला
नागौर के राजस्थानी फूड स्टॉल संचालक तेजा ने बताया कि तकरीबन 1.30 लाख रुपये का खर्चा यहां आकर स्टॉल लगाने में आया है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक लोग यहां नहीं आ रहे हैं। पहले बताया गया था कि दशहरा मैदान में यह एक्सपो आयोजित होगा, लेकिन यहां आकर पता चला स्थान बदल गया है। प्रचार नहीं होने का खामियाजा भुगतान पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed