फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana started releasing Delhi share of Yamuna water and distribution in the national capital

अब दूर होगा दिल्ली का जल संकट, सरकार के कड़े रूख के बाद हरियाणा ने बंद की पानी की कटौती

Thu, 18 May 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana started releasing Delhi share of Yamuna water and distribution in the national capital
दिल्ली में जल संकट से जनता परेशान।

दिल्ली सरकार के कड़े रूख के बाद हरियाणा ने यमुना नदी में पूरा पानी छोडना आरंभ कर दिया है। हालांकि दिल्ली में अभी पूरा पानी पहुंचा नहीं है। यह पानी बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही जल बोर्ड के कई दिन से प्रभावित जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से चलने लगेंगे।  

विज्ञापन

   
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को पूरी दिल्ली में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगा। क्योंकि बृहस्पतिवार का उसके चंद्रावल, वजीराबाद और ओखला जल शोधक संयंत्र में पानी का उत्पादन शत प्रतिशत होना आरंभ होगा। यह पानी शुक्रवार से ही विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले जलाशयों तक पहुंचेगा। इसके बाद लोगों के घरों में पूरा पानी आने लगेगा। हरियाणा से गत सप्ताह के अंत में यमुना नदी में पूरा पानी आना बंद हो गया था। 
विज्ञापन


हरियाणा ने पानी की मांग बढने पर दिल्ली के पानी में कटौती कर दी है। हरियाणा के इस कदम का दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कड़ा विरोध किया था। उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव को हरियाणा से बात करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा उन्होंने पानी कटौती किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     
उधर दिल्ली के कड़े रूख को हरियाणा सरकार तत्काल भांप लिया और उसने पानी की कटौती करनी बंद कर  दी। हरियाणा ने देर दिल्ली सरकार को पूरा पानी छोडने के संबंध में जानकारी दी। इस मामले का मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को देर रात पूरी दिल्ली के साथ साझा किया था।  

समय लिए बिना पहुंचे भाजपा सांसद से नहीं मिले मुख्यमंत्री         

Haryana started releasing Delhi share of Yamuna water and distribution in the national capital
विधायक सिरसा, सांसद प्रवेश वर्मा।

हरियाणा से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के चलते राजधानी में पेयजल संकट गहराने पर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। उन्होंने पेयजल संकट के मसले पर मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई। मगर मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। 

दरअसल, वह मुख्यमंत्री से मिलने का समय लिया बिना उनके घर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री उस समय अपने घर पर थे, मगर विभिन्न नेताओं के साथ बैठक में व्यस्त थे। उधर, प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री के व्यवहार को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनता की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। इसी कारण उन्होंने उनसे मुलाकात नहीं की।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed