{"_id":"5cacc10dbdec22147163c25b","slug":"haryana-school-education-board-exam-results-declared-on-may-20th","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मई को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा के परिणाम होंगे घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मई को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा के परिणाम होंगे घोषित
Tue, 09 Apr 2019 09:28 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षाओं का परिणाम 20 मई को घोषित किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने मंगलवार को बोर्ड कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो चुकी हैं। इस दौरान प्रदेशभर में करीब 45 सौ यूएमसी के मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण प्रदेशभर में सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के 108 परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न विषयों की परीक्षाएं रद्द की गईं।
विज्ञापन
वहीं परीक्षा केंद्रों पर कोताही बरतने पर छह केंद्र अधीक्षकों और 99 पर्यवेक्षक को ड्यूटी से हटाया गया। बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षाओं में करीब 7 लाख 65 हजार 549 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसके लिए प्रदेश में 1,728 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर कुल 22,464 सुपरवाइजर और 1,728 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए थे और कुल 350 उड़नदस्तों ने छापे मारे।
विज्ञापन