{"_id":"5f6ba861f1c6415b037e1bb2","slug":"haryana-s-former-cm-hooda-said-center-to-bring-fourth-bill-in-parliament-on-msp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा, एमएसपी पर संसद में चौथा विधेयक लाए केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा, एमएसपी पर संसद में चौथा विधेयक लाए केंद्र
Thu, 24 Sep 2020 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कृषि विधेयकों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि कोई भी विधेयक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का अधिकार छीनता है तो कांग्रेस उसका हर स्तर पर विरोध करेगी। एमएसपी पर किसानों का भरोसा जीतने के लिए सरकार को संसद में चौथा विधेयक लाना चाहिए। किसानों को स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के आधार पर एमएसपी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
हरियाणा में अनुबंध खेती के नियमों को लागू करने के लिए केंद्र और भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर हमलावर हैं। इस पर हुड्डा ने कहा, केंद्र सरकार अनुबंध खेती के नियम पर किसानों को गुमराह करना बंद करे। कांग्रेस का घोषणापत्र हमेशा एपीएमसी अधिनियम को तर्कसंगत बनाने की बात करता था, इसे हटाने की नहीं।
विज्ञापन
अनुबंध खेती के नियम, जो हमने 2007 में बनाए थे, सभी किसानों के हित में थे और सरकार को उन्हें लागू करना चाहिए। किसानों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, केंद्र ने मंडी से बाहर खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए विधेयक पास करा दिया, लेकिन उसमें किसी भी जगह एमएसपी पर खरीद का प्रावधान नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन