{"_id":"5d933d008ebc3e015369f9c5","slug":"haryana-election-2019-rao-indrajeet-singh-daughter-arti-ticket-cut-he-is-upset-bjp-can-face-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः बेटी का कटा टिकट तो कोप भवन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, भाजपा को पड़ सकता है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः बेटी का कटा टिकट तो कोप भवन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, भाजपा को पड़ सकता है भारी
Tue, 01 Oct 2019 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच नेताओं ने बगावती तेवर दिखाने शुरू किए। गुड़गांव के विधायक उमेश अग्रवाल ने ट्वीट करके पार्टी आलाकमान को सचेत किया कि टिकट बंटवारे में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की अनदेखी करना पार्टी को महंगा पड़ जाएगा। खासतौर पर दक्षिण हरियाणा में पार्टी को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश अग्रवाल ने राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में किया गया ट्वीट प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला एवं प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को टैग किया है। इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर टिकट बंटवारा होना चाहिए।
विज्ञापन
उमेश अग्रवाल को टिकट देने का अभी फैसला नहीं हुआ है। राव इंद्रजीत सिंह उनको टिकट दिलवाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन राव इंद्रजीत सिंह की टिकट बंटवारे में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने भाजपा आलाकमान से 11 टिकट मांगे थे, लेकिन भाजपा आलाकमान ने उनको चार टिकट देने का आश्वासन दिया।
इतना ही नहीं, भाजपा आलाकमान ने उनकी बेटी आरती राव को भी टिकट देने से मना कर दिया है। इस प्रकरण के बाद से राव इंद्रजीत सिंह कोप भवन में चले गए हैं। इसके बाद ही उमेश अग्रवाल ने उनके समर्थन में सोमवार को ट्वीट करके पार्टी आलाकमान को सचेत करने का प्रयास किया।