फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana BJP leaders hold meeting at Delhi BJP headquarters

दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में बैठक जारी, खट्टर समेत अन्य नेता मौजूद

Sun, 22 Sep 2019 05:27 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 22 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Haryana BJP leaders hold meeting at Delhi BJP headquarters
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन - फोटो : ANI

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में बैठक चल रही है। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल वीज के अलावा अन्य मंत्री और नेता मौजूद हैं। 

विज्ञापन

 

बता दें कि प्रदेश में 21 अक्तूबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेशभर में सियासी माहौल और गरमा चुका है। करीब 1.82 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.64 लाख वोटर पहली बार विधानसभा में देंगे वोट

- कुल 90 सीटें, 17 एससी के लिए आरक्षित
- हरियाणा में विधानसभा चुनाव अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी, इसी दिन से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू, आखिरी तारीख 4 अक्तूबर
- 5 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर होगी।
- चुनाव परिणाम 24 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे
- उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च सीमा 28 लाख निर्धारित की गई
- हरियाणा में कुल वोटर 18298714, पुरुष मतदाता 9833323 (103154 सर्विस वोटर), महिला मतदाता 8465152 (4332 सर्विस वोटर) व थर्ड जेंडर 239 हैं। 18 से 19 वर्ष के 3.64 लाख मतदाता
- हरियाणा में चुनाव के लिए 19442 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 5511 शहरी क्षेत्र व 13,931 ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे।
- जहां मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होगी वहां पर 136 अस्थाई मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।
चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों की रेंडम चैकिंग का पहला चरण पूरा। 26,329 कंट्रोल यूनिट तथा 40,615 बैलेट यूनिट तैयार, 27,996 वीवीपीटी मशीने उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed