फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana assembly election 2019 bjp cut 2 more mla tickets manish yadav gets ticket

भाजपा ने एक मंत्री और दो विधायकों के टिकट काटे, राव नरबीर सिंह की जगह मनीष यादव को टिकट

Tue, 01 Oct 2019 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Oct 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly election 2019 bjp cut 2 more mla tickets manish yadav gets ticket
राव नरबीर सिंह1 - फोटो : Bureau

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी की 78 उम्मीदवारों की पहली सूची में गुरुग्राम जिला में राज्य सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह एवं दो विधायकों के टिकट काट दिए। वहीं सीट विवाद के चलते गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं हो सका। इस क्षेत्र से भाजपा के उमेश अग्रवाल विधायक है। दिलचस्प बात यह है कि राव नरबीर सिंह को टिकट मिलना पक्का माना जा रहा था और उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने की पूरी तैयारी कर रखी थी। गुरुग्राम जिला में चार विधानसभा क्षेत्र है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


बादशाहपुर से मनीष यादव लड़ेंगे चुनाव
भाजपा आलाकमान ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक एवं राज्य सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह को टिकट नहीं दिया। उनके स्थान पर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष यादव को टिकट दिया गया है। भाजपा आलाकमान की ओर से राव नरबीर सिंह जैसे कद्दावर नेता का टिकट काटकर मनीष यादव को उम्मीदवार बनाने से इलाके के अधिकतर लोग अचंभित है। राव नरबीर सिंह अपना टिकट पक्का मान रहे थे और उन्होंने तीन अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम तय कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहना से तेजपाल का टिकट कटा, संजय भरेंगे हुंकार
उधर भाजपा ने सोहना विधानसभा क्षेत्र से भी अपने विधायक तेजपाल तंवर का टिकट काट दिया है। वह राव नरबीर सिंह के खास माने जाते थे। उनके स्थान पर संजय सिंह को टिकट दिया है। राज्य के पूर्व मंत्री सूरजपाल सिंह के बेटे संजय सिंह विधानसभा के पिछले तीन चुनाव नूंह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लड़ चुके हैं। उन्हें तीनों चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

पटौदी : सत्यप्रकाश को मिला टिकट

भाजपा आलाकमान ने टिकट वितरण को लेकर नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खेमे की मानी जाने वाली विधायक बिमला चौधरी का पटौदी क्षेत्र से टिकट काट दिया। उनके स्थान पर प्रदेश भाजपा के सह प्रवक्ता सत्यप्रकाश जरावता को टिकट थमाया है। सत्यप्रकाश जरावता इस क्षेत्र से वर्ष 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके है। इस चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई थी। बिमला चौधरी अनेक बार दक्षिण हरियाणा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कटघरे में खड़ा कर चुकी थी।

गुड़गांव के संबंध में नहीं हुआ फैसला
भाजपा आलाकमान गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के संबंध में कोई निर्णय नहीं ले पाई। यहां से भाजपा के उमेश अग्रवाल विधायक है। वह भी राव इंद्रजीत सिंह खेमे के माने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री उनको टिकट देने का विरोध कर रहे हैं, जबकि प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और राव इंद्रजीत सिंह उनको टिकट दिलवाने में पूरी ताकत लगाए हुए है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी उनको टिकट दिलवाने की परैवी कर रहे है। वहीं मुख्यमंत्री उनके स्थान पर स्वामी धर्मदेव को टिकट दिलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed