{"_id":"5d1b974b8ebc3e3ce00956de","slug":"harsh-vardhan-says-in-lal-kuan-guilty-of-hauzkaji-dispute-will-be-identified-by-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौजकाजी बवाल: हर्षवर्धन पहुंचे लाल कुआं के दुर्गा मंदिर, बोले-सीसीटीवी फुटेज से पहचाने जाएंगे दोषी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौजकाजी बवाल: हर्षवर्धन पहुंचे लाल कुआं के दुर्गा मंदिर, बोले-सीसीटीवी फुटेज से पहचाने जाएंगे दोषी
Tue, 02 Jul 2019 11:11 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और चांदनी चौक से सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार सुबह लाल कुआं इलाके का दौरा किया। इस दौरान वे दुर्गा मंदिर पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पहचानकर दोषियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जरूर करेगी।
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि संसद में व्यस्तता के कारण वे सोमवार को इलाके में नहीं आ सके थे। मंगलवार को भी स्वास्थ्य के दो बिल पटल पर रखे जाने थे, इसीलिए वे सुबह दौरे पर आए। उन्होंने पुलिस के अलावा स्थानीय लोगों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने पुलिस से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन