{"_id":"730c48a06b6c641ba4289745d44fc738","slug":"haridwar-rishikesh-today-will-not-for-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए नहीं मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए नहीं मिलेंगी बसें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 11 Aug 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को तीन दिन तक परेशानी का सामना करना पडे़गा। कांवड़ यात्रा के कारण हापुड़ और मुजफ्फरनगर रूट बंद हो गए हैं।
कौशांबी-आनंद विहार डिपो से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए बसें अब शुक्रवार को ही रवाना हो सकेंगी, ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।
आरएम पीके बोस ने बताया कि रोडवेज की बसें मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश जाती थीं, लेकिन कांवड़ यात्रा के कारण पहले ही मुजफ्फरनगर रूट बंद कर दिया गया है।
ऐसे में बसें मेरठ और हापुड़ से बिजनौर होते हुए हरिद्वार जा रहीं थी, मगर हाल ही में हापुड़ रूट को भी बंद कर दिया है। इस वजह से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रोडवेज बसें 13 अगस्त तक बंद रहेंगी।
मेरठ का किराया 51 के बजाय अब 93 रुपये
कांवड़ यात्रा ने गाजियाबाद, साहिबाबाद और कौशांबी से मेरठ जाने वाले यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। कौशांबी से मेरठ जाने के लिए 51 रुपये चुकाने वाले लोगों को अब 93 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के कारण हुए रूट डायवर्जन से यात्रियों की आफत आ गई है। इस बारे में रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि मेरठ जाने वाली सभी बसें हापुड़ और किठौर होते हुए जा रही हैं।
ऐसे में 45 से 50 किमी. अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। यही कारण है कि किराया बढ़ गया है।