सिर्फ संबंध बनाने के लिए शादी की: साजिद ने होटल में विवाह किया और शारीरिक संबंध बनाए, अब साथ रखने को नहीं राजी
पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले आरोपी युवक ब्रजघाट एक होटल में पहुंचा और वहीं पर छोड़कर जाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली के युवक ने सीतापुर की युवती के साथ दोस्ती करने के बाद शादी की और शारीरिक संबंध बनाकर उसे छोड़ने का मामला सामने आया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीतापुर निवासी एक युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी युवक से हुई थी। फरवरी 2022 में साजिद ने एक होटल में ले जाकर शादी कर ली। जिसके बाद शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता ने युवक से कई बार कहा कि वह वैठ गांव में घर पर जाकर रहे, लेकिन वह नहीं माना और अमरोहा क्षेत्र में किराए के घर में रहने लगा।
पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले आरोपी युवक ब्रजघाट एक होटल में पहुंचा और वहीं पर छोड़कर जाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि साजिद ने उसकी बनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
पीड़िता ने इस संबंध में सिंभावली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर संजय पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, आरोपी की तलाश कराई जा रही है।