फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapur minor girl maternal uncle grab her 2 core rupees by fraud mother filed fir against brother

नाबालिग के खाते में जमा मुआवजे के 2.16 करोड़ मामा ने हड़पे, मां ने दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 25 Aug 2020 09:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Aug 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Hapur minor girl maternal uncle grab her 2 core rupees by fraud mother filed fir against brother
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी भांजी के नाम जमीन के आए मुआवजे की 2.16 करोड़ रुपये की धनराशि हड़प ली। आरोपी की बहन ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वर्तमान में गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव ईशापुर निवासी रेखा ने बताया कि करीब 22 वर्ष पहले उसकी शादी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद पीड़िता ने पुत्री निधि उर्फ टिंक्वल व गुड़िया को जन्म दिया था।
विज्ञापन


गुड़िया के जन्म से कुछ समय पहले ही पीड़ित के पति की हत्या हो गई थी। इस मामले में जेठ ने उसके खिलाफ पति की हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। इसके चलते दोनों पुत्रियों की संरक्षिका दादी राजबाला को बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद पीड़िता ने जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव ईशापुर निवासी दीपक से दूसरी शादी कर ली थी। राजबाला की मृत्यु होने के बाद पुत्री गुड़िया अपने मामा कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के गांव दादरी निवासी महिपाल के पास रहने लगी।

आरोप है कि कुछ समय पहले एनएच-9 के चौड़ीकरण के लिए सरकार द्वारा उसकी पुत्री गुड़िया के नाम की कुछ जमीन का अधिग्रहण किया था। इसके चलते पुत्री के खाते में मुआवजे के तौर पर करीब 2.16 करोड़ रुपये की धनराशि जमा कराई गई थी। जिसे उसके भाई ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़प लिया।

आरोपी ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य व कुछ सरकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से किया है। शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता व उसकी पुत्री को हत्या करने की धमकी दी है। नाबालिग की मां ने अपने भाई के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि एसपी संजीव सुमन के आदेश पर नगर के गांव दादरी निवासी महिपाल सिंह उर्फ गुड्डू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed