घर चलाने के लिए मांगा खर्च तो पत्नी को दिया तीन तलाक, 6 बच्चों के साथ निकाला घर से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के मोहल्ला निवासी किला कोना निवासी तलाक पीडि़ता ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर एसपी के समक्ष अपना दुखड़ा रोया है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला कोना निवासी सीमा की शादी 14 वर्ष पूर्व एक युवक से हुई थी। पहले पति से तलाक के बाद पीड़िता ने किठोर कस्बे के इस्लामाबाद निवासी व्यक्ति से शादी कर ली। व्यक्ति की भी पहली पत्नी की मौत हो गई थी।
व्यक्ति को पहली पत्नी से छह बच्चे थे, जिनका पालन पोषण वही कर रही थी। जबकि शादी के बाद उसने भी छह बच्चों को जन्म दिया। कुल मिलाकर वह पति के साथ रहकर 12 बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।
लेकिन इसके बावजूद उसका पति उसे दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करता रहता था। उसकी मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती। आरोप है कि करीब पंद्रह दिन पहले पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर कर दिया।
तभी से वह थानों के चक्कर लगा रही है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।