फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hapur auto driver killed young girl in one sided love as she refuse his love throw dead body on highway

एकतरफा प्यार में ऑटो चालक बना हैवान, युवती की बेरहमी से हत्या कर हाईवे पर फेंका शव

Wed, 14 Oct 2020 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 14 Oct 2020 05:02 PM IST
सार

- सड़क हादसा बताकर रची झूठी कहानी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- सिंभावली मिल के पास हाईवे पर मिला था युवती का शव

विज्ञापन
hapur auto driver killed young girl in one sided love as she refuse his love throw dead body on highway
Dead body - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में एकतरफा प्यार में एक ऑटो चालक ने सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की हत्या कर शव हाईवे पर फेंक दिया। वहीं इसे सड़क हादसा बताकर परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रच डाली।

विज्ञापन


परिजनों ने शक होने पर पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी 20 वर्षीय युवती आफ रीन की मंगलवार की सुबह सिंभावली मिल के पास हाईवे पर सड़क हादसे में मौत की सूचना एक ऑटो चालक ने पुलिस  व परिजनों को दी थी।
विज्ञापन


युवती को इलाज के लिए हापुड़ के अस्पताल में भी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बिना कार्रवाई किए शव अपने साथ ले गए। गांव जाने पर परिजनों व ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दुर्घटना के बताए स्थान पर जाकर गहनता से जानकारी की तो वहां दुर्घटना होने से आसपास के लोगों ने इनकार किया। परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताई जिस पर पुलिस ने तुरंत घटना की सूचना वाले ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया।

मृतका के दादा इकबाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।  सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी ने ऑटो चालक हसन निवासी बदरखा थाना गढ़ से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से सिंभावली में पढ़ने वाली आफरीन  से एकतरफा  प्रेम करता था। लेकिन युवती के इनकार करने पर वह  उससे काफी नाराज था।

मंगलवार को वह उसे ऑटो में लेकर आया था जब वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी तो उसने नाराज होकर उसके सिर में लोहे का पाना मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।


आरोपी ने बताया कि उसने झूठी कहानी बनाकर परिजनों व पुलिस को धोखा देने का प्रयास किया। सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि एक तरफा प्रेम में ऑटो चालक हसन ने युवती की हत्या की थी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतका के दादा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed