हवालात में लगाई फांसी: चोरी के दो माललों में हुई थी गिरफ्तारी, लापरवाही बरतने पर हवलदार निलंबित
हवालात के पास तैनात एक हवलदार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोरी के मामले में गिरफ्तार एक बदमाश ने बुधवार रात नजफगढ़ थाने के हवालात में फांसी लगाकर जान दे दी। बदमाश को कापसहेड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया था। घटना की जांच क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। हवालात के पास तैनात एक हवलदार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की शिनाख्त शेख अब्दुल्ला (23) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ नजफगढ़ इलाके में रहता था। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि मंगलवार देर रात 1.40 बजे नजफगढ़ थाना पुलिस को चोरी के मामले की शिकायत मिली थी। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि अज्ञात बदमाश उसके घर में चोरी की है और घर से मोबाइल, लैपटाप और अन्य सामान चुराकर ले गया है। इसी दौरान पुलिस को रात 2.10 बजे इलाके में एक बाइक की चोरी की शिकायत मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस टीम छानबीन शुरू कर दी।
बुधवार सुबह करीब 4.58 बजे कापसहेड़ा थाना पुलिस को एक निजी कंपनी के प्रोजेक्टर कार्यालय में चोर के घुसे होने की सूचना मिली। कंपनी के सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस ने चोर को पकड़ लिया। उसकी पहचान शेख अब्दुल्ला के रूप में हुई। छानबीन के दौरान बदमाश के निशानदेही पर उसके पास से एक लैपटाप, मोबाइल, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद हुआ।
बदमाश से पूछताछ में पता चला कि उसने सारा सामान नजफगढ़ इलाके से चुराया था। जिसकी शिकायत नजफगढ़ थाने में दर्ज है। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने बदमाश को नजफगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया। सुबह नौ बजे पुलिस टीम आरोपी को नजफगढ़ थाने में लेकर आई। जांच में पता चला कि आरोपी शेख अब्दुल्ला के खिलाफ पहले से ही चोरी के दो मामले दर्ज हैं। जबकि रात में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे शेख अब्दुला का मेडिकल करवाने के बाद थाने लाया गया। उसके बाद उसे खाना देने के बाद हवालात में बंद कर दिया गया। देर रात करीब 10.41 बजे ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बदमाश को हवालात में सरिया में गमछा का फंदा लगाकर लटका हुआ देखा। उस समय थाने में रात की ड्यूटी पर मौजूद सारे पुलिसकर्मी मौजूद थे।
पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे फंदे से उतार कर पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थाने के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर लिया। आला अधिकारियों ने हवालात की सुरक्षा में तैनात हवलदार को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।