फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Half of the Population is Forward in casting Vote Backward in Getting Tickets

आधी आबादी : वोट देने में आगे, टिकट मिलने में पीछे

Tue, 19 Mar 2019 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा रश्मि ओझा
रश्मि ओझा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
Half of the Population is Forward in casting Vote Backward in Getting Tickets
demo pic

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होने की कवायद चल रही है। वोट के मामले में आधी आबादी करीब आधी की हिस्सेदार हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि राजनीतिक दल उनको टिकट देने में अहमियत नहीं देते। जिले में सिर्फ दो महिला प्रत्याशी को  पार्टियों ने लोकसभा का टिकट दिया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद लोकसभा सभा सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। वोटिंग प्रतिशत में वह आगे रहती हैं। लोकसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो 1996 में कांग्रेस ने महिला  प्रत्याशी पर भरोसा जताया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने 1996 में रीता सिंह पर दाव लगाया था। वह चुनाव हार गई थीं। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 2014 में शाजिया इल्मी को टिकट दिया था। वह भी चुनाव हार गई थीं। महिला उम्मीदवार दावेदारी तो करती हैं, लेकिन उनकी सुनवाई पार्टी स्तर पर नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं की समस्याओं को बेहतर तरीके से महिला जनप्रतिनिधि समझ सकती हैं। इसलिए राजनीतिक दल महिला उम्मीदवार पर भरोसा करके देखें।
-वंदना चौधरी, समाज सेविका

राजनीतिक दल महिलाओं को मजबूत प्रत्याशी नहीं समझते। कहीं ना कहीं पुरुष प्रधान समाज महिलाओं की प्रगति में आड़े आ जाता है। जबकि महिलाओं ने राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में अपने आप को साबित किया है। खुद जिले की डीएम से लेकर महापौर तक महिला हैं। राजनीति में भी इंदिरा गांधी, सुषमा स्वराज, ममता बनर्जी जैसी कद्दावर नेता हैं।
-निधि विश्वकर्मा, समाज सेविका

अधिकतर पार्टी महिलाओं को पार्टी के झंडे-बैनर से लेकर भीड़ जुटाने तक ही भरोसा करते हैं, लेकिन प्रमुख सांसद के लिए टिकट देने की बात आती है तो भरोसा नहीं जताते। वोट का प्रतिशत महिलाओं का भी बराबरी का है। महिला वोटर्स चाहती हैं कि महिला प्रतिनिधि मिले जिनको वह वोट दे सकें।

-विमला पांडे, समाज सेविका

ज्यादातर राजनीतिक परिवारों की महिलाएं ही राजनीति में आ पाती हैं। आम महिला कार्यकर्ता जो जमीनी स्तर पर काम करती हैं पार्टियां उन पर भरोसा नहीं जताती। महिला वोटर्स चाहकर भी महिला नेता नहीं चुन पाती, क्योंकि पार्टी टिकट ही नहीं देते हैं।
-आनिंदिता नियोगी, अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना

फैक्ट फाइल
महिला मतदाता    43 प्रतिशत
कुल नए वोटर     1,35, 955
पुरुष मतदाता       74773
महिला वोटर       61182

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed