फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   half of aiims doctor to go on leave from 23 december, operation postponed till january 10

23 दिसंबर से एम्स के आधे डॉक्टर छुट्टी पर, 10 जनवरी तक मरीजों के ऑपरेशन भी टले

Fri, 21 Dec 2018 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 Dec 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
half of aiims doctor to go on leave from 23 december, operation postponed till january 10
एम्स दिल्ली

करीब 20 दिन तक एम्स में मरीजों को उपचार पाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 23 दिसंबर से दिल्ली एम्स के आधे डॉक्टर अवकाश पर चले जाएंगे। 10 जनवरी तक चलने वाले इस शीतकालीन अवकाश के कारण एम्स में मरीजों के ऑपरेशन भी फिलहाल डॉक्टरों ने वापस आने के बाद ही करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गंभीर मरीजों को छोड़ अन्य को 10 जनवरी के बाद आकर ही डेट लेने की सलाह दी जा रही है। हालांकि एम्स प्रबंधन ने अस्पताल की व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए 23 से 31 दिसंबर और 2 जनवरी से 10 जनवरी तक 50-50 फीसदी डॉक्टरों को अवकाश पर जाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि डॉक्टरों के अवकाश के चलते मरीजों की सेवा में अवरोध नहीं होना चाहिए।

वहीं सूत्रों की मानें तो एम्स में जिस डॉक्टर के पास मरीज का उपचार चल रहा है उसे दूसरे से इलाज कराने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इलाज के मध्य अवकाश के चलते मरीज को कुछ दिन इंतजार की सलाह दी जाती है।

एम्स प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि दो चरणों में शीतकालीन अवकाश को रखा है। ताकि चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित न हो सकें। अब किस चरण में कौन अवकाश पर जाएगा, इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन ने विभाग को ही सौंपी है।

हालांकि डॉक्टर भी मरीजों को अवकाश के बाद ही दिखाने की सलाह दे रहे हैं। फिर भी जिन मरीजों को इसके बारे में जानकारी नहीं है वे संबंधित डॉक्टर से इस बारे में पता कर सकते हैं। ताकि अवकाश के चलते उन्हें एम्स में आकर परेशानी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed