{"_id":"6682883530b183dc8001ebf1","slug":"half-burnt-dead-body-of-minor-girl-found-in-gurugram-sector-107-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: चोरी करते हुए बच्ची ने लड़के को देखा तो गला दबाकर की हत्या, कपूर से आग लगाकर शव जलाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: चोरी करते हुए बच्ची ने लड़के को देखा तो गला दबाकर की हत्या, कपूर से आग लगाकर शव जलाने का किया प्रयास
Mon, 01 Jul 2024 04:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:13 PM IST
सार
गुरुग्राम में एक घर में चोरी करते समय बच्ची के देखने से घबराए नाबालिग चोर ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद पूजाघर में रखे कपूर की मदद से मृतका के शव को जलाने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजेंद्रा पार्क क्षेत्र के सेक्टर-107 की सिग्नेचर सिलोरा सोसाइटी के एक घर में चोरी करते समय बच्ची के देखने से घबराए नाबालिग चोर ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद पूजाघर में रखे कपूर की मदद से मृतका के शव को जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने खिड़की तोड़कर अंदर से बंद कमरा खोला। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह करीब 10.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस चौकी धनकोट की पुलिस टीम को सूचना मिली कि गुरुग्राम स्थित सेक्टर 107 की सिग्नेचर सिलोरा सोसाइटी में एक बच्ची की हत्या हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां घर के एक कमरे में बेड पर एक लड़की जली हुई अवस्था में मृत मिली। पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया। डीसीपी वेस्ट करण गोयल, एसीपी उद्योग विहार नवीन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट की टीमों को बुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला है कि मृत बच्ची के पिता निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। जिस आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। उसका मृतका के घर में आना-जाना था। जिस समय आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था। उस समय मृतका ही मां आरोपी के घर पर थी। पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाले 16 साल के नाबालिग को सेक्टर-107, गुरुग्राम से काबू कर लिया। छानबीन में सामने आया कि गहने चोरी करते समय मृतका ने आरोपी को देख लिया था। पकड़े जाने के डर से उसने बच्ची की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी और उस पर कपड़े व कपूर डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
डीसीपी वेस्ट करण गोयल ने बताया कि पुलिस को अब तक की छानबीन में चोरी का मामला नजर आ रहा है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।