फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Half-burnt body of youth found in Welcome Lake Park

Delhi Crime: झील पार्क में युवक का मिला अधजला शव, युवक की पहचान नहीं; सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

Wed, 03 Jan 2024 10:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 10:20 PM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। पार्क में घूमने आए लोगों ने शव की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Half-burnt body of youth found in Welcome Lake Park
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलकम इलाके में बुधवार सुबह झील पार्क में युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी मच गई। सुबह पार्क में घूमने पहुंचे लोगों ने शव देखकर पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन


करीब 25 वर्षीय मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8.14 बजे वेलकम थाना पुलिस को खबर मिली कि झील पार्क में सुभाष पार्क विस्तार की ओर एक युवक का शव जली हुई हालत में पड़ा है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। 

आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने हत्या कर सुबूत मिटाने के लिए उसे जलाया, इसलिए चेहरा भी जलाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed